DehradunUttarakhand

128 करोड़ से होगा डोईवाला शुगर मिल का आधुनिकीकरण,मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया पेराई सत्र का उदघाटन

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें,
व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : आज डोईवाला चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।इस अवसर पर उन्होंने डोईवाला शुगर मिल के आधुनिकीकरण की घोषणा की है।

डोईवाला शुगर मिल के पेराई सत्र उदघाटन अवसर पर संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
डोईवाला शुगर मिल के लिए “मील का पत्थर” साबित होगा आधुनिकीकरण :—

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डोईवाला शुगर मिल के आधुनिकीकरण की घोषणा की है।जो डोईवाला के गन्ना किसानों और आर्थिकी के लिए बहोत महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि डोईवाला के जन-जीवन का इस शुगर मिल से गहरा नाता है।

आप वीडियो देखें :— 

गुजरे जमाने में इसी प्राइवेट शुगर मिल के आस-पास दुकान,व्यापार फला-फूला और समय के साथ डोईवाला में आबादी ने अपना आकार लिया।

आज भी डोईवाला के लगभग 16400 किसान इस शुगर मिल से जुड़े हैं।

सचिव गन्ना विकास चंद्रेश यादव ने बाकायदा इसकी डीपीआर तैयार की है।

जिसे मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब अमल में लाने की कवायद शुरू हो जायेगी।

ढोल-नारेबाजी के बीच डोईवाला चौक से पैदल पहुंचे सीएम :—

डोईवाला चौक से कुछ पहले ढ़ोल और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही जनता से मिलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुगर मिल पहुंचे।

जिसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और हवन किया।जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,राज्यमंत्री स्तर भगत राम कोठारी आदि शामिल रहे।

शत-प्रतिशत भुगतान वाली देश की पहली शुगर मिल :—

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि ये देश की पहली शुगर मिल है जिसमें गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

हमारी कोशिश है कि किसान का पसीना सूखने से पहले उसका भुगतान उसे मिल जाये। उन्होंने किसानों से हाई यील्ड वाली अच्छी प्रजाति के गन्ने को उगाने के लिए किसानों से आग्रह किया है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पूजन-हवन के बाद नारियल फोड़कर और गन्ने की पुली कन्वेयर बेल्ट पर ड़ालकर पेराई सत्र का उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री ने पहली गन्ने की बैलगाड़ी लाने वाले किसान वेद प्रकाश पुत्र श्यामलाल निवासी कुड़कावाला और पहली गन्ने की ट्रॉली लाने वाले सोहन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी शेरगढ़ को पारितोषक और कम्बल भेंट किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इससे पूर्व अपने संबोधन में शुगर मिल को डोईवाला की आर्थिकी में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर,गन्ना कृषक सोसाइटी के चेयरमैन मनोज नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,

डायरेक्टर कमल अरोड़ा,संजय शर्मा,सुशील जायसवाल,आशा कोठारी,ईश्वर चंद अग्रवाल,पंकज शर्मा,अरविन्द कुमार,सरदार सुरेंद्र राणा,सभासद संदीप नेगी,

मोहित शर्मा,,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,सरदार अवतार सिंह,सभासद ईश्वर सिंह रौथाण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!