pinko казино
DehradunUttarakhand

हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में डोईवाला के वकीलों ने की हड़ताल

Dehradun

• उत्तर-प्रदेश के हापुड़ में हुआ था वकीलों पर लाठीचार्ज
• डोईवाला में पूरा दिन कार्य से विरत रहे सभी अधिवक्ता
• दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे हैं मांग

बीती 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में आज परवादून बार एसोसिएशन के वकीलों ने हड़ताल की

इस दौरान आज वकील धरने पर बैठ गए

आज उप जिला अधिकारी डोईवाला के माध्यम से परवादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया

बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं को पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत लाठी चार्ज कर गंभीर रूप से घायल किया गया
इसके साथ ही कई महिला अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है
महिला अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा छेड़छाड़ भी की गई है

जिससे पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के अधिवक्ताओं और आम जनमानस में रोष है

महासचिव सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं के द्वारा लगातार इस घटना में सम्मिलित दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है

किंतु उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई करने में उत्तर प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है

यदि शीघ्र ही इस मामले में सरकार के द्वारा कोई ठोस निर्णय लेते हुए
दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो
अधिवक्ता उग्र कार्यवाही के लिए तथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

इस मामले में एसएसपी को भेजा ज्ञापन

• केवल वकीलों को ही बनाया जा रहा निशाना
• मामले में लिप्त अफसरों पर नही कार्रवाई

इसके अलावा अधिवक्ताओं ने आज देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डोईवाला कोतवाल के माध्यम से एक पत्र प्रेषित किया है

जिसमें देहरादून पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं के उत्पीड़न का जिक्र किया गया है

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट फूल सिंह लोधी ने कहा कि देहरादून में पुलिस के द्वारा चर्चित रजिस्ट्री वह भूमि घोटाले में केवल अधिवक्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है

जबकि इस मामले में रजिस्ट्रार दफ्तर व तहसील के आला अधिकारियों के द्वारा रजिस्ट्री वह भूमि घोटाले को अंजाम दिया गया है

इनके खिलाफ अभी तक पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है जो की बहुत ही खेद का विषय है

पपरवादून बार एसोसिएशन इस घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

आज धरना प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट फूल सिंह वर्मा ,महासचिव मनोहर सिंह सैनी, एडवोकेट सुशील वर्मा, वीरेंद्र कुमार ,संदीप जोशी ,अशरफ अली ,साकिर हुसैन ,मोनिका पटेल ,तरन्नुम, अतर सिंह, मोहम्मद जुबेर, सुरेश भट्ट, विनीत लोधी ,रमन कुमार, राजीव चौहान, मनीष धीमान ,अतुल कुमार और मनीष यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

 

 

Related Articles

Back to top button
пинап