डोईवाला : 515 CCTV खंगालने के बाद पकड़ा गया शातिर चोर
Doiwala: Cunning Thief Caught After Scrutinizing 515 CCTV Feeds

देहरादून : कहाँ की है घटना
अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला, ने कोतवाली डोईवाला में एक शिकायत दर्ज कराई कि
मैं ( अशोक कुमार ) अपनी पत्नी के साथ घर पर रहता हूँ
दिनांक 15-2-26 को मैं अपने बेटे के पास नोयडा गया था
मेरी पत्नी पहले से ही दिल्ली मे बेटी के बच्चो की देख भाल करने गई हुई थी,
मै जब गया था तो मैने अपना मकान अच्छी तरह बन्द किया था और
मकान की चाबी अपने पडोसी दुर्गा प्रसाद नोटियाल को देकर गया था और
अपनी आया / कुक अन्जू गोसांई को बोल कर गया था कि कभी -कभी मकान में आकर साफ सफाई करते रहना ।
दिनांक 28.02.2026 को अन्जू ने मुझे फोन करके बताया कि जब वह समय करीब 3 बजे के बाद मेरे मकान में आई तो
उसने मकान के मेन दरवाजे के लॉक टूटे देखे व
मकान खुला देखा तो मुझे मालूम पड़ा.
फिर मैं अपने परिवार के साथ घर पहूंचा तो मैने देखा कि मेरे मकान में कमरों में कपडे अस्त व्यस्त पडे हुए हैं तथा
मेरी बहू ने मुझे बताया कि उसकी लोहे की आलमारी में रखे उसके सोने,चांदी के गहने चोरी हो गये हैं,
जिसके बारे में मेरी बहू व बेटा स्वंय आपको बता देगें ।
मेरे मकान के दरवाजे का लॉक टूटा पड़ा है व चोर ने जो समान लॉक को तोड़ने में इस्तेमाल किये है वह भी मौके पर पड़े हैं ।
इस शिकायत पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0- 52/2026 बनाम-अज्ञात दर्ज किया गया
घटना का अनावरण
गठित पुलिस टीम द्वारा करीब 515 CCTV कैमरो का अवलोकन कर
उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी किये जाने पर सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे
संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं अन्तिम फुटेज के तथा
पुख्ता मखबिर तन्त्र की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति को
दिनांक 17.03.2026 को कबाडी बाजार के पास मैन हाईवे, निकट कारगी चौक, थाना पटेलनगर, से पकड़ लिया.
पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना
नाम मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद
निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ धामपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश व
हाल पता
ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर पटेलनगर देहरादून
उम्र 20 वर्ष बताया.
पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी किये गये सोने व चांदी के जेवर बरामद हुए.
पकडे गये व्यक्ति से चोरी की गयी सम्पति बरामद की गयी
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
(1) – मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ धामपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर पटेलनगर देहरादून उम्र 20 वर्ष
बरामदगी
01- 01 कडा पीली धातु, 01 कंगन पीली धातु बच्चे का
02- 01 कान की बाली पीली धातु, 01 जोडी ब्रेसलेट पीली धातु बच्चे के
03- 09 जोडी पायल, 05 बडे व 01 छोटा चांदी का सिक्का
04- 01 जोडी बिछुवे सफेद धातु, 03 जोडी कड़े, सफेद धातु बच्चे के
05- 04 नजरिये काली मोती लगे हुए
06- 01 होईका सफेद धातु व 02 सेव के बच्चे सफेद धातु
07- आधार कार्ड चित्रा सोलंकी नम्बर 974507701825 ,






