pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

भानियावाला तिराहे से कार में दी लिफ्ट,लोकल महिला को लूटा

अंजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेना जोखिम भरा हो सकता है वो भी रात के समय,
एक महिला द्वारा अंजान लोगो से कार में लिफ्ट लेना ऐसे में जान माल का खतरा हो सकता है.
ऐसा ही एक वाकया एक स्थानीय महिला के साथ हुआ है.
> रानीपोखरी के भट्टनगरी की है महिला
> डांडी गांव के पास लूटा महिला को
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : डोईवाला के भानियावाला तिराहे पर अज्ञात कार सवार व्यक्तियों के द्वारा एक स्थानीय महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी के भट्टनगरी खाला में रहने वाली एक महिला बीती 6 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे डोईवाला के भानियावाला तिराहे पर खड़ी हुई थी

तभी डीएल नंबर की एक कार आई जिसके द्वारा इस महिला को कार में लिफ्ट दी गई. इस कार चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था.

इन लोगों के द्वारा इस महिला को भानियावाला तिराहे से लिफ्ट देकर जब ऋषिकेश देहरादून मुख्य मोटर मार्ग पर ले जाया गया तो डांडी गांव के पास इस महिला से कार चालक और उसके साथी ने महिला का लेडीज पर्स लूट लिया जिसमें सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन, एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड और डेढ़ सौ रुपये नगद थे.

Related Articles

Back to top button
пинап