CrimeDehradunHaridwarUttarakhand

(पुलिस एक्शन) मास्क न पहनने पर 3 लाख लोगों पर कार्यवाही,लाॅकडाउन उल्लंघन में वसूला 15 करोड़ जुर्माना

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था

अशोक कुमार ने आज आंकड़े जारी करते हुए प्रदेश में

लॉक डाउन के उल्लंघन और मास्क न पहनने को

लेकर पुलिस विभाग के द्वारा की गयी कार्यवाही का ब्यौरा पेश किया।

श्री अशोक कुमार ने बताया कि अब तक

मास्क न पहनने पर उत्तराखंड में 3 लाख लोगों पर कार्यवाही हुई है

जबकि लाॅकडाउन के उल्लंघन में 15 करोड़ जुर्माना वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49852,

मास्क न पहनने पर 303448,

क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 942,

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 व्यक्तियों

पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्यवाही की गयी है

और कुल 4779 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 2 करोड़,

एमवी एक्ट के अन्तर्गत 9 करोड़,

डीएम एक्ट व माहमारी विनियमावली के अन्तर्गत 4 करोड़

कुल 15 करोड़ रूपए का संयोजन शुल्क/जुर्माना वसूला गया है।

एहतियातन अभी तक 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया,

जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं।

साथ ही 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव पाये गए,

जिसमें से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं

और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं।

अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!