DehradunNationalPoliticsUttarakhand

Arvind Kejriwal Covid Positive :अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव,देहरादून में की थी रैली

Arvind Kejriwal Covid Positive

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

*  कल देहरादून में अरविंद केजरीवाल हुए थे आम आदमी पार्टी की रैली में शामिल
*  अपने उत्तराखंड छठे दौरे के दौरान उन्होंने कई नेताओं के साथ मंच किया था साझा
*  हल्के लक्षण मिलने पर उन्होंने करवाया अपना कोरोना टेस्ट जिसमें वह निकले पॉजिटिव
*  आम जनता से अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी करी है साझा
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 8077 062 107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून : Arvind Kejriwal Covid Positive 

अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में की थी चुनावी रैली

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं

             

कल 3 जनवरी को उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड में एक चुनावी रैली की थी

      इससे पूर्व जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया था

             इसके बाद वह देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल और दिनेश मोहनिया सहित कई पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

                   इस दौरान उन्होंने लंच भी किया बीजापुर गेस्ट हाउस से अरविंद केजरीवाल सीधे परेड ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ मंच साझा किया

Arvind Kejriwal Covid Positive 

देहरादून से दिल्ली पहुंचने पर करवाया कोरोना टेस्ट

                    देहरादून रैली के बाद अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हुए

           जब उन्होंने अपना कोरोनावायरस टेस्ट Covid-19 Test करवाया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं

           अरविंद केजरीवाल ने खुद एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है

         उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है अरविंद केजरीवाल ने अपने संपर्क में आए व्यक्तियों से एहतियात बरतने और जांच करवाने की अपील की है

Arvind Kejriwal Covid Positive 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!