pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष “ज्योति रौतेला” समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर दी थी आत्मदाह की धमकी

Case Registered Against Women's Congress State President Jyoti Rautela and Others; They Had Threatened Self-Immolation After Climbing a Water Tank.

देहरादून: परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने और आत्मदाह की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में डालनवाला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है.

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के अन्य सदस्यों के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश और हाई-वोल्टेज ड्रामा

मामला 11 मई 2026 से शुरू हुआ, जब ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर अनाधिकृत रूप से चढ़ गए.

पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे नहीं उतरे.

इस दौरान टंकी के नीचे समर्थकों द्वारा धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही.

पैट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास

घटना ने 12 मई को तब गंभीर मोड़ ले लिया जब ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पैट्रोल डाल लिया और माचिस निकालकर आत्मदाह करने की धमकी दी.

प्रशासन द्वारा विनती करने के बाद भी प्रदर्शनकारी अड़े रहे.

इसी बीच अन्य संगठनों के सदस्यों ने मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया,

जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई.

प्रशासन के आश्वासन पर उतरीं नीचे

13/05/26 को प्रदर्शनकारियों की आत्मदाह की धमकी के दबाव में प्रशासन द्वारा आनन-फानन में इनकी मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया,

जिस पर प्रस्ताव शासन को भेजे जाने व जबरन अपनी मांगें मनवाने एवं प्रशासन के आग्रह

पर ज्योति रौतेला अपने 04 अन्य साथियों के साथ पानी की टंकी से नीचे उतर आयी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने,

सरकारी कार्यों में बाधा डालने,

लोक सेवक के आदेशों की अवहेलना करने

और ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर आत्मदाह के प्रयास

के संबंध में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है

कोतवाली डालनवाला में ज्योति रौतेला व अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 74/2026 के तहत BNS की धारा 126(2), 221, 223, 226, 292, 329(3) और 23 पेट्रोलियम अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button
пинап