pinko казино
CrimeDehradun

देहरादून पुलिस की ने की कार्रवाई,”हुक्का बार सीज”,5 को भेजा जेल

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : देहरादून पुलिस ने वसंत विहार इलाके में एक हुक्का बार में आकस्मिक चेकिंग की जिस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के तहत देहरादून की पुलिस ने वसंत विहार इलाके में एक हुक्का बार में आज औचक निरीक्षण किया इस दौरान पुलिस ने “सेटअप हुक्का बार” को चेक किया तो इस हुक्का बार में काफी संख्या में युवक युक्तियां बैठे हुए थे.

इस बार में अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने हुक्का बार को सीज कर दिया है और वहां बैठे युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले आई.

जहां 81 पुलिस एक्ट के तहत सभी का चालान करते हुए ₹12500 संयोजन शुल्क वसूल किया गया है इसके बाद पुलिस ने एक युवक युवतियों के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान हुक्का बार के बाहर खड़ी हुई 09 मोटरसाइकिल को थाने पर लाकर लावारिस में दाखिल किया गया है.

जबकि छह वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया है वसंत विहार पुलिस द्वारा इस हुक्का बार के मालिक और नौकर सहित कुल पांच व्यक्तियों को जेल भेजा जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button
пинап