
देहरादून,5 मार्च 2026 : होली पर हुड़दंग करने वालों पर देहरादून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है
पुलिस ने होली के दौरान मारपीट और हुड़दंग करने के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है
इसके अलावा शांति भंग करने के आरोप में 5 अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है
क्या है मामला ?
यह मामला बीते रोज 4 मार्च 2026 का है
देहरादून के बद्रीपुर के शालीन एन्क्लेव के रहने वाले आयुष बंगारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी
यह रिपोर्ट नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज की गयी
शिकायतकर्ता आयुष बंगारी ने आरोप लगाया कि नीरजा ग्रीन में कुछ लड़कों ने उनके और उनके दोस्तों के साथ बेरहमी से मारपीट की है
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 78/26 दर्ज किया
यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा पंजीकृत किया
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना स्तर पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज, 05 मार्च 2026 को घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्न है:
अमित रांगड़ (26 वर्ष), निवासी: मोथरोवाला
सार्थक रांगड़ (26 वर्ष), निवासी: मोथरोवाला
नितिन नेगी (23 वर्ष), निवासी: मोथरोवाला
सिद्धार्थ बुटोला, निवासी: बंगाली कोठी चौक
युवराज मखलोवा (21 वर्ष), निवासी: तेग बहादुर रोड
हुड़दंगियों पर भी चला डंडा
मारपीट के अलावा, 04 मार्च को ही नीरजा ग्रीन, हरिद्वार बायपास रोड पर होली कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग करने और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
इनके नाम मयंक रावत (हरिद्वार), केशव (हरियाणा), आकाश मेहरा (उत्तरकाशी), अवलीन और आकाश पारले (दोनों निवासी देहरादून) बताए गए हैं।








