pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून के बाजार से “कच्छे-बनियान” चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

देहरादून के धामावाला बाजार स्थित एक दुकान से कपड़े और अंडर गारमेंट्स ( कच्छे-बनियान) की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वॉट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के धामावाला बाजार में बालकृष्ण गुप्ता के बेटे मुकेश गुप्ता की एक दुकान है.

श्री बालकृष्ण गुप्ता एंड संस नाम की इस दुकान से बीते दिन कुछ कपड़े और अंडर गारमेंट्स की चोरी हो गई थी.

मुकेश गुप्ता के द्वारा इस चोरी के बारे में लक्खीबाग पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी गई.

पुलिस द्वारा छानबीन करने पर एक व्यक्ति पकड़ में आया है.

पुलिस द्वारा बताया गया कि देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में रहने वाले 23 साल के रोहित शर्मा को इस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

रोहित शर्मा के पास से चार डब्बे VESTS (बनियान) कुल 40 पीसवे और 6 डिब्बे TRUNKS (कच्छे) कुल 36 पीस बरामद किए गए हैं.

 

Related Articles

Back to top button
пинап