Dehradun

पेड़ से गिरकर लड़के के दोनों हाथ टूटे,अठूरवाला का है मामला

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षित
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज़” से जुड़ें 8077062107

देहरादून :आज शाम डोईवाला के अठूरवाला में पेड़ से गिरकर एक लड़के के दोनों हाथ टूट गए हैं।

लड़के को ईलाज के लिए जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 12 वर्षीय श्रवण कुमार नाम का लड़का जोगियाणा,अठूरवाला में खेलते हुए पेड़ पर चढ़ गया।

5 वीं कक्षा का स्टूडेंट श्रवण कुमार पेड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से धड़ाम से काफी ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए हैं।

श्रवण कुमार के पिता आकाश कुमार ने “यूके तेज” को जानकारी देते हुए बताया कि

जब ईलाज के लिए उनके बेटे को जॉलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया

तो एक्स-रे करने पर दोनों हाथों में फ्रैक्टर पाया गया है।

फिलहाल श्रवण कुमार के दोनों हाथों पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है।

वह हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती है। 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru