pinko казино
DehradunExclusive

( वीडियो देखें ) देहरादून (भानियावाला) के चॉइस फर्नीचर शोरूम में हिरन का उत्पात

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें,
व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : आज शाम डोईवाला के भानियावाला स्थित

चॉइस फर्नीचर के शोरूम में एक व्यस्क

नर हिरन ने जमकर उत्पात मचाया

जिससे शो रूम के मालिक को नुकसान उठाना पड़ा है।

आप वीडियो देखें :—-

आज शाम लगभग 7:15 बजे भानियावाला तिराहे पर स्थित

युसूफ खान के चॉइस फर्नीचर के शो रूम में अचानक

एक हिरन घुस आया जिसने पल झपकते ही शो रूम के

कीमती फर्नीचर के आइटम पर यहां-वहां

कुलांचे भरते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

हिरन के पैरों के खुर से जहां आर्डर पर क्लाइंट (ग्राहक) के लिए बनाया सोफा फट गया

वहीं हिरन को काबू करने में जुटे 4 से 5 व्यक्तियों के सर्दियों में भी पसीने छूट गये।

काफी मशक्कत के बाद हिरन को नियंत्रित किया गया।

सूचना मिलने पर प्रभागीय वन अधिकारी (DFO)

राजीव धीमान ने फारेस्ट टीम को मौके पर भेजा।

वन विभाग के द्वारा हिरन के द्वारा की गयी क्षति पूर्ति का आश्वासन भी दिया गया है।

बहरहाल जंगल से राह भटके हिरन को वन विभाग की टीम ने वापस जंगल में छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button
пинап