pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला के दूधली में एक व्यक्ति की लाश बरामद

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : देर रात डोईवाला के दूधली में एक व्यक्ति की बरामद की गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डोईवाला के शिमलास ग्रांट में एक व्यक्ति ( मोहर सिंह ) के यहां शादी का समारोह था

इस शादी से लौट रहे कुछ युवकों ने देखा कि देहरादून हिल्स एकेडमी (DDHA) से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है

इस मामले की अधिक जानकारी करने पर पता चला है कि एक स्थानीय व्यक्ति ( मोहर सिंह ) के बेटे की शादी थी

जिसमें भाग लेने के लिये देहरादून से एक व्यक्ति आया हुआ था

यह व्यक्ति गांव की एक नहर में गिर गया हालांकि नहर काफी छोटी है

जिसकी चौड़ाई मात्र डेढ़ फ़ीट ( 1.5 Feet ) और गहराई लगभग ढाई फ़ीट ( 2.5 Feet ) है

लेकिन नशे की हालत में होने के कारण इस व्यक्ति का शरीर उसमें फंस गया

जिससे उसके पेट में काफी पानी चला गया

यह व्यक्ति नहर में एक ऐसे स्थान पर फंसा हुआ था जो आम रास्ता नही था तभी वहां से गुजर रहे कुछ व्यक्तियों के द्वारा उसे नहर से बाहर निकाला गया

ग्रामीणों के द्वारा इस व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी गयी

इसके बाद रात्रि लगभग 10:30 बजे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर बुलाया गया जिसके द्वारा इस व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया

जहां डॉक्टर के द्वारा इस व्यक्ति को मृत घोषित किया गया

मृतक की पहचान दिलजीत पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रायपुर देहरादून के रूप में की गयी है

मृतक दिलजीत की उम्र 39 वर्ष बताई गयी है

 

Related Articles

Back to top button
пинап