DehradunHealthUttarakhand

( तेज खबर ) देहरादून के 2 आर्मी जवानों सहित उत्तराखंड में 35 नये कोरोना संक्रमण केस

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : स्वास्थ्य महकमे ने उत्तराखंड राज्य में लैब टेस्टिंग के आधार पर

आज शनिवार को 35 नये सैंपल पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टि की है।

अब सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1759 मामले हो चुके हैं।

अब तक सह-रुग्णता (Co-Morbidity) सहित कारणों से उत्तराखंड में

मरने वाले कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 21 है।  

अच्छी बात यह है कि अब तक इलाज के बाद ठीक होने पर

1023 संक्रमित व्यक्ति हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किये जा चुके हैं।

इनमें से आज 76 मरीज डिस्चार्ज किये गये हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश की राजधानी देहरादून से

आज देहरादून के 2 आर्मी जवानों सहित 7 संक्रमण के मामले सामने आये हैं।

इसके अलावा

टिहरी गढ़वाल से 22,

उत्तरकाशी से 2 ,

रुद्रप्रयाग से 1,

चमोली से 3,

संक्रमण के ताजे मामले सामने आये हैं।

प्रदेश में अब एक्टिव केस 707 हैं।

रिकवरी रेट 58.16 % है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की डबलिंग रेट 16.89 दिन है। 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru