pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

लच्छीवाला टोल में कर्मचारी पर जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन

Congress Stages Vigorous Protest Against Life-Threatening Attack on Employee at Lachhiwala Toll Plaza

देहरादून : डोईवाला के स्थानीय निवासी और टोलकर्मी मनीष नेगी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.

बीते रोज, आरोप है कि भाजपा हरिद्वार से जुड़े 25 से 30 लोगों ने टोलकर्मी मनीष नेगी पर जानलेवा हमला कर दिया.

इस घटना के विरोध में आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस

कार्यकर्ताओं ने लच्छीवाला टोल प्लाजा का घेराव किया और

जमकर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया.

कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमले के दौरान टोल प्लाजा के मालिक और  अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही,

क्योंकि उन्होंने बीच-बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की.

कांग्रेस ने इसे प्रबंधन और हमलावरों की मिलीभगत करार दिया है.

प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

धरना स्थल पर पहुंचे डोईवाला कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया.

उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और

आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी.

नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कड़े शब्दों में कहा:

“अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई, तो कांग्रेस आंदोलन के लिये बाध्य होगी

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

सुखविंदर कौर (जिला पंचायत अध्यक्ष)

मोहित उनियाल (जिला अध्यक्ष)

 अंशुल त्यागी (महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष)

सुनील थपलियाल (ब्लॉक अध्यक्ष)

ताजेंदर सिंह, सुनील वर्मन, राहुल खरोला, मंजू राजपूत, रेखा कांडपाल सती, शार्दूल नेगी, करण रावत, नरेंद्र सोलंकी, भारत सोलंकी, बालेंद्र सजवान, नवीन रावत, फुरकान अली और चंद्रप्रकाश काला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
пинап