DehradunPolitics

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग विवाद पर डोईवाला कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन,फूंका पुतला

Congress protest on Kedarnath Jyotirling

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : बीते रोज केदारनाथ ज्योतिर्लिंग विवाद पर डोईवाला कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया गया Congress protest on Kedarnath Jyotirling

डोईवाला में कांग्रेस ने श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ कथित छेड़छाड़ के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले दिल्ली में केदारनाथ की शिलापट के साथ मंदिर स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए और अब जनता के विरोध को देखकर पीछे हट रहे हैं।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी और प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि नई दिल्ली में केदारनाथ शिला ले जाकर सदियों पुरानी वैदिक और सनातन परंपराओं को तोड़ा गया है।

उन्होंने इसे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।

Congress protest on Kedarnath Jyotirling

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के इस कृत्य को सनातन धर्म में आस्था रखने वाला कोई भी हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा।

डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने घोषणा की कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जन समर्थन जुटाएगी और भाजपा के कथित सनातन विरोधी एजेंडे का पर्दाफाश करेगी।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण शास्त्री,लच्छीवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन,राजवीर खत्री,सुनील सैनी,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,देवराज सावन,संजय खत्री,कादिर अली,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर ,एनएसयूआई पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली,बलविंदर सिंह बिंदा,विमल गोला,महिपाल रावत ,शेर सिंह सक्सेना,शुभम काम्बोज,संजीव भट्ट,इलियास अली,उस्मान,आशीष राणा, साकिर हुसैन,रईस अहमद,चंद्र प्रकाश काला आदि उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!