DehradunPolitics

डोईवाला में राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन,भाजपाईयों के खिलाफ मुकदमे की मांग

Congress protest in Doiwala on Rahul Gandhi issue, demand of case against BJP

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज देहरादून जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डोईवाला कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भाजपा नेताओं द्वारा विपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ किए गए अमर्यादित कृत्य के विरोध में मुकदमा दर्ज करवाना था।

घटना की पृष्ठभूमि में, 2 जुलाई 2024 को बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने डोईवाला चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया था।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न केवल पुतले को जलाया, बल्कि उसके साथ कथित अमर्यादित व्यवहार भी किया (उनका फोटो लगाकर पुतले को पीटते हुए जलाया गया है) और राहुल गांधी के प्रति कथित अशोभनीय टिप्पणियाँ भी कीं।

देहरादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने इस घटना की तुलना पूर्व में हुए एक प्रदर्शन से की, जिसमें मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया था और जिस पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे

उन्होंने कहा कि वर्तमान घटना में कार्रवाई न होना दुखद है और यह कानून को सत्ता के दृष्टिकोण से लागू करने का उदाहरण है।

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

डोईवाला कांग्रेस के नेताओं ने इस कृत्य को संवैधानिक पद के अपमान के रूप में देखा और इसे कानूनी अपराध बताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

उनका कहना है कि यह घटना न केवल राहुल गांधी के समर्थकों बल्कि कानून पर विश्वास रखने वाले सभी लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाती है।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण शास्त्री,मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा, सुनील बर्मन,सुनील सैनी,ताजेन्द्र ताज प्रधान,अफसाना अंसारी,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट , याकूब अली,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर ,आरिफ अली,महिपाल रावत ,शाकिर अली,नौशाद अली, संजू ठाकुर, प्रकाश नेगी , याकूब अली, विनय मुरली,बाबूलाल, बलवीर सिंह, साजिद अली,शुभम काम्बोज,संजीव भट्ट, आशीष राणा ,चंद्र प्रकाश काला, सूरज भट्ट, शारूख सिद्दीकी, मौहम्मद कैफ आदि उपस्थित रहे ।

इस प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!