pinko казино
DehradunExclusiveHaridwarNationalPoliticsUttarakhand

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज देहरादून पहुंची जहां उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है
देहरादून पहुंचने पर मसूरी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी गोदावरी थापली ने कुमाउँनी पिछौड़ा उढ़ाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करे 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : कांग्रेस का घोषणा पत्र, चार धाम चार काम पर आधारित है

प्रियंका गांधी ने देहरादून में वर्चुअली जनसभा को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर तीखा निशाना साधा है

कांग्रेस के घोषणा पत्र में निम्न बिंदु अंकित है

1. 4 लाख लोगों को देंगे नौकरी

2. शिक्षा और स्वस्थ को मजबूत करेंगे

3. 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर

4. उन 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है

5. गैस की कीमत 500 से पार नहीं होगी

6. राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेड पे दिया जाएगा।

7. पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस फोर्स अलग से बनाई जाएगी

8. 40 फीसदी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी

9. पुलिस विभाग में पदों को तत्काल भरा जाएगा, इसमें 40 फीसदी पद महिलाओं को दिए जायेंगे

10. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा

11. कोरोना की वजह से जो परिवार कमजोर हो गए , उन कमजोर परिवारों के लिए 40,000 की मदद सालाना दी जाएगी।

12. स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा और ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी

13. सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी

14. प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।

15. सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जाएगा

16. राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा

17. आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा

18. स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 

19. शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

20. चार लाख युवाओं को 5 साल में रोजगार देंगे

Related Articles

Back to top button
пинап