कांग्रेस नेता राहुल सैनी ने नाना की स्मृति में बांटी शिक्षा सामग्री और यूनिफॉर्म
Congress leader Rahul Saini distributed educational material and uniforms in memory of his grandfather.
देहरादून,30 अप्रैल,2026 : शिक्षा और समाज सेवा के संगम का एक प्रेरणादायक दृश्य आज खत्ता स्थित ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में देखने को मिला।
जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने दिवंगत नाना वैद्य रामसिंह की पावन स्मृति में एक सराहनीय सामाजिक पहल की
उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
मोहित उनियाल के हाथों वितरित की गई सामग्री
जिला कांग्रेस कमेटी परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की
उन्होंने बच्चों को सहायता सामग्री प्रदान की।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं को नई स्कूल ड्रेस वितरित की गई।
इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन को तीन नए पंखे और बच्चों के शारीरिक विकास व अनुशासन हेतु ‘पीटी ड्रम’ भी भेंट किए गए।
शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना रहा
इसके साथ ही उन्हें खेलकूद व शारीरिक व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वैद्य रामसिंह का व्यक्तित्व प्रेरणादायी है
उनकी स्मृति में किए गए ऐसे कार्य समाज में सकारात्मकता का संचार करते हैं।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से न केवल जरूरतमंद बच्चों का भविष्य संवरता है,
बल्कि अन्य लोगों को भी परोपकार की प्रेरणा मिलती है।
श्रद्धांजलि और संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने वैद्य रामसिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने राहुल सैनी के इस प्रयास की सराहना की है
कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
ये रहे उपस्थित:
प्रधानाध्यापिका नीलम सैनी,दीपक राज सैनी, शिखा, कनिस कुमार, सिद्धार्थ, कामेश्वरी, विपिन कुमार, नरेंद्र सिंह सहित युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरिफ अली, मुकेश प्रसाद, मनोज पाल, विनय मुरली और अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।





