DehradunPolitics

महंगाई पर कांग्रेस की ‘हाय-तौबा’,डोईवाला में निकाली ”गैस सिलिंडर की शव यात्रा”

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : देश में लगातार महंगाई बढ़ने का आरोप जड़ते हुये

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज डोईवाला में

नारेबाजी करते हुये रसोई गैस सिलिंडर की शव यात्रा निकाली।

आज कांग्रेस,राजीव गांधी पंचायत राज संगठन,युवा कांग्रेस

व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने

देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस

की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ

केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

आज डोईवाला के मिस्सरवाला से कांग्रेसी

एक जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए

रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा लेकर चले।

डोईवाला चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने

रसोई गैस सिलेंडर के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

केंद्र सरकार के खिलाफ आग उगलते हुए

कांग्रेस पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक

मोहित उनियाल ने कहा कि देश में महंगाई

आम आदमी के निवालों पर डाका डाल रही है।

यह सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि

मार्च की शुरुआत से ही घरेलू गैस सिलेंडरों

की कीमत में ₹25 की बढ़ोतरी की गई।

इससे पहले फरवरी में भी रसोई गैस की

कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी।

डोईवाला युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने

कहा,”देश में महंगाई के चलते जहां आम आदमी की की कमर टूट गई है

वहीं महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है।

प्रदर्शन करने वालो में कांग्रेस पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी,

कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,कांग्रेस कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,डोईवाला एनएसयूआई विधानसभा उपाध्यक्ष सतनाम सिंह,

डोईवाला किसान कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद बोरा,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा,सभासद बलविंदर सिंह,नागेंद्र सिंह,संजय खत्री,

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष यादव,बडोवाला ग्राम पंचायत सदस्य सोनिका कुड़ियाल,डोईवाला सेवादल अध्यक्ष अखलाख साबरी,मनोज नेगी,जसवंत सिंह,

युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आशिक अली,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र नेगी,

माजरी कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रदीप सिंह,डोईवाला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष भारत भूषण कौशल,राजन थापा,रोहन,स्वतंत्र बिष्ट,मनोज पाल,राहुल आर्य,

साहिल अली,सूरज भट,शेर सिंह सक्सेना,मो आरिफ,अरविंद सिन्धवाल,गौतम थापा,आदिल अली,मनीष सैनी,ताबीज,मोइन,आनंद,लुकमान अली,आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!