
सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ें
व्हाट्सप्प करें 8077062107
देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल
अपनी विधानसभा डोईवाला में दौरे पर रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल
दोपहर 2:30 बजे अपने मुख्यमंत्री आवास
देहरादून से डोईवाला विधानसभा पहुंचेंगें।
जहां वो पहले विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक
निरीक्षण कर उनकी प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेंगें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में लच्छीवाला नेचर पार्क
के प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की है
जिसकी डीपीआर पहले ही तैयार हो चुकी है।
इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम ने लगभग 10 करोड़ की मंजूरी दी है।
इसके अलावा सूर्यधार बांध,तहसील निर्माण सहित
कईं विकास के कार्य डोईवाला में चल रहे हैं।
जिनका मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं।
कार्यकर्ताओं से करेंगें संवाद :—
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल डोईवाला के
लच्छीवाला वन विश्राम गृह में 4 बजे पहुंचेंगें।
यहां वो अपने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी नब्ज टटोलेंगे।
हाल ही में डोईवाला से तीन पार्टी कार्यकर्ताओं
को स्टेट टीम में लिया गया है तीन कार्यकर्ताओं को
नगर पालिका में सदस्य मनोनीत करने के अलावा
आयोग में भी परमिंदर सिंह ‘बाउ’ को लिया गया है।
जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह अभी ऊंचा बना हुआ है।