Dehradun

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सुबह

लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से

जानकारी ली कि कब तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाएगा।

कार्य की गुणवत्ता और मानकों को लेकर भी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि इस साल

31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाएगा।

दरअसल लाल तप्पड़ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाईवे पर स्थित है।

इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून-हरिद्वार की

दूरी तय करने में लगने वाला यात्रा समय कम हो जायेगा।

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लाल तप्पड़

इलाका एक तरह का एलीफेंट कॉरिडोर भी है।

अक्सर इस रास्ते पर सुबह और शाम एलीफेंट का

मूवमेंट रहा करता है जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इं

सानों की भी जान को खतरा रहा करता था।

अब ऐसे में लाल तप्पड़ फ्लाईओवर बनने से

वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा

और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!