pinko казино
PoliticsUttarakhand

धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार, कहा भारत नेपाल के रिश्ते होंगे मजबूत

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिए

व्हाट्सएप करें 80 7706 2107

रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
     Dehradun : आज प्रधानमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में अनुराग ठाकुर (मा0 सूचना एवं प्रसारण मंत्री) द्वारा कहा गया है कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा ।

उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।

उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा ।

धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से  धारचूला  के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत व नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे।

  उल्लेखनीय है छारछुम (धारचूला) व धाप (नेपाल) के मध्य लगभग 110 मीटर टू-लेन सड़क पुल के निर्माण हेतु PWD द्वारा मिट्टी की जांच/हाइड्रोलॉजी विश्लेषण हेतु DPR, IIT दिल्ली को भेजी गई थी l

Related Articles

Back to top button
пинап