( अभी-अभी ) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत दिल्ली से लौटते ही विधायक का हाल जानने हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
अभी वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और
कईं केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
के बाद दिल्ली से आज मुख्यमंत्री
उत्तराखंड पहुंचते ही सीधे हिमालयन हॉस्पिटल
में एडमिट एक एमएलए का हाल जानने पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
दिल्ली से उत्तराखंड आने पर सीधे हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे।
यहां उन्होंने कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से
उनका हाल चाल जाना।विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को
स्ट्रोक जैसे हालात हो जाने पर हिमालयन हॉस्पिटल लाया गया
जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
रात लगभग 8 बजे उन्हें हिमालयन में भर्ती किया गया
जिसके कुछ ही देर बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
ने उनसे भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
मुख्यमंत्री लगभग 15 मिनट इमरजेंसी में रहे।
हिमालयन हॉस्पिटल के डॉ. दीपक गोयल की
निगरानी में विधायक सुरेंद्र नेगी का ईलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने स्ट्रोक नही बल्कि वीकनेस बतायी है।
फिलहाल उनकी तबियत ठीक बतायी जा रही है।