pinko казино
DehradunUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 को पहुंचेंगें डोईवाला डिग्री कॉलेज,मंत्री धन सिंह रावत आ रहे हैं कल

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री

अलग-अलग दिन डोईवाला स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय आ रहे हैं।

डोईवाला डिग्री कॉलेज के मीडिया प्रभारी

डॉ. एस. के. कुड़ियाल ने जानकारी देते हुए

बताया कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री

डॉ. धन सिंह रावत कल डोईवाला कॉलेज पहुचेंगें

जहां वो महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करेंगें।

27 जुलाई को आयेंगें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत :–

मीडिया प्रभारी डॉ. एस. के. कुड़ियाल ने प्रेस नोट के

माध्यम से पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

27 जुलाई को डोईवाला डिग्री कॉलेज आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कॉलेज में शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा का अनावरण करेंगें।

इसके अलावा वो महाविद्यालय के छात्रावास भवन का शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
пинап