डोईवाला कांग्रेस ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, याद किए उनके योगदान
Doiwala Congress paid tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi, remembered his contributions

देहरादून,21 मई 2025 : आज डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर परवादून कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया,
जिसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया.
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आधुनिक भारत के नवनिर्माण में राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा
कि राजीव गांधी ने अपने प्रगतिशील विचारों और जनता की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प से भारत को एक नई गति और दिशा प्रदान की.
उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में लिए गए फैसलों से भारत की जनता के दिलों-दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी
दूरदर्शी सोच की देन है आज की डिजिटल क्रांति: करतार नेगी
डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि आज देश में जो कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट और दूरसंचार क्रांति का युग है,
वह स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच की ही देन है.
उनके द्वारा पंचायतों को सशक्त करना, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना, नवोदय विद्यालयों की नींव रखना सहित अनेक अन्य जन कल्याणकारी फैसलों ने भारत की प्रगति और विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया है.
उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया और अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए जरूरी कदम उठाए.
संवाद से सुलझाईं कई समस्याएं: मनोज नौटियाल
डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि राजीव गांधी मानते थे कि बिना संवाद के विश्वास पैदा नहीं हो सकता और बिना विश्वास के राजनीति नहीं चल सकती
इसी पारस्परिक संवाद की राजनीति को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने पंजाब, असम और मिजोरम समझौते किए,
जिससे इन प्रदेशों में वर्षों से चल रही उथल-पुथल, अशांति एवं हिंसक गतिविधियों पर विराम लगा.
इस श्रद्धांजलि सभा में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, एसपी बहुगुणा, सुनील बर्मन, देवराज सावन, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, वरुण गुप्ता, आरिफ अली, रईस एहमद, शार्दूल नेगी, साजिद अली, सावन राठौर, नौशाद अली, चंद्र प्रकाश काला, सोहैब अली, गंभीर ज्याडा आदि उपस्थित रहे.