देर रात सूची जारी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को बांटे विभाग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है कल देर रात इसकी सूची जारी की गयी है.
> मुख्य सचिव ने जारी की मंत्रियों के विभाग आवंटन की सूची
> सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास हैं 23 विभागों का कार्यभार
> पीडब्ल्यूडी,पर्यटन सहित सतपाल महाराज को 10 विभाग
> वित्त और शहरी विकास सहित प्रेम चंद अग्रवाल को 6 विभाग
> गणेश जोशी को कृषि,सैनिक कल्याण सहित 9 विभाग
> स्वास्थ्य और शिक्षा सहित धन सिंह रावत को 6 विभाग
> वन,तकनीकी शिक्षा सहित सुबोध उनियाल को 4 विभाग
> महिला,बाल विकास सहित रेखा आर्य को 4 विभाग
> परिवहन,समाज कल्याण सहित चंदन रामदास को 6 विभाग
> पशुपालन,गन्ना विकास सहित सौरभ बहुगुणा को 6 विभाग
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है.
बीती देर रात मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना को जारी किया गया है गौरतलब है कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने पर 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण की थी तभी से मंत्रियों को विभाग आवंटन किये जाने की प्रतीक्षा की जा रही थी.
सीएम धामी के पास 23 विभागों का पिटारा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास 23 विभाग है जिनमें मंत्रिपरिषद,कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य ,सतर्कता ,सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवा ,सचिवालय प्रशासन ,सामान्य प्रशासन ,नियोजन, राज्य संपत्ति ,सूचना ,गृह, कारागार नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं
अर्धसैनिक कल्याण, राजस्व ,औद्योगिक विकास (खनन),औद्योगिक विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रौद्योगिकी ,पेयजल ,ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा ,आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय ,पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन
सतपाल महाराज बने पीडब्ल्यूडी और पर्यटन मंत्री
सतपाल महाराज को 10 विभाग आवंटित किए गए हैं
जिनमें लोक निर्माण विभाग ,पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण ,संस्कृति ,धर्मस्व ,पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई ,लघु सिंचाई शामिल है
प्रेमचंद अग्रवाल बने वित्त एवं शहरी विकास मंत्री
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को छह विभाग सौपे गए हैं जिनमें वित्त ,वाणिज्य कर ,स्टांप एवं निबंधन ,शहरी विकास ,आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन जनगणना शामिल है.
गणेश जोशी बने कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को 9 विभाग आवंटित किए गए हैं जिनमें कृषि ,कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण ,उद्यान एवं फलोद्योग,रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी,सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास शामिल है.
धन सिंह रावत बने स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री
डॉक्टर धन सिंह रावत को 6 विभाग आवंटित किये गए हैं.जिनमें विद्यालय शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा ,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आवंटित किए गए हैं.
सुबोध उनियाल बने वन मंत्री
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को चार विभाग सौंपा गए हैं जिनमें वन,भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा शामिल है.
महिला एवं बाल विकास मंत्री बनी रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री रेखा और जया को 4 विभाग सौंपे गए हैं जिनमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ,खेल और युवा कल्याण शामिल है.
परिवहन और समाज कल्याण मंत्री बने चंदन रामदास
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को 6 विभाग सौंपा गए हैं जिनमें समाज कल्याण ,अल्पसंख्यक कल्याण ,छात्र कल्याण, परिवहन ,लघु एवं मध्यम उद्यम ,खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग शामिल है.
सौरभ बहुगुणा बने पशुपालन और गन्ना विकास मंत्री
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को 6 विभाग आवंटित किये गाये हैं जिनमें पशुपालन,दुग्ध विकास,मत्स्य पालन,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग,प्रोटोकॉल,कौशल विकास एवं सेवायोजन शामिल हैं.