DehradunSportsUttarakhand

कबूतर एवं गुब्बारों को उड़ाकर किया सिपेट देहरादून के वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : सिपेट देहरादून में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह चौहान, डोईवाला कोतवाली प्रभारी ने शांति का प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारों को उड़ाकर किया एवं संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी पंकज फुलारा द्वारा खेल कार्यक्रमों का संचालन किया गया |

खेल के प्रथम दिन में मार्च पास्ट के साथ विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कि योगा, नृत्य आकर्षक का केंद्र रहे

और साथ ही क्रिकेट के समन्वयक राज मोहन सिंह एवं गौरव शर्मा की देखरेख में क्रिकेट की प्रतियोगिता भी संपन्न हुई जिसमे डी.पी.टी द्वितीय वर्ष ने डी.पी.टी तृतीय वर्ष को हराया

खेल के दुसरे दिन एथलेटिक्स की प्रतोगिताए समन्वयक प्रशिक्षण प्रभारी राजेश यादव, अमरीक सिंह और जितेन्द्र सिल्स्वाल की देखरेख में प्रारंभ हुई

जिसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्षित धामा ने स्वर्ण पदक, अंकुश कुमार व संस्कार सिंघाल ने रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया

साथ ही 100X4 मीटर रिले दौड़ में डी.पी.टी प्रथम वर्ष ने स्वर्ण पदक, डी.पी.एम.टी द्वितीय वर्ष व डी.पी.टी तृतीय वर्ष ने रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया

पुरुष वर्ग गोला फेक में हिमांशु यादव, डी.पी.एम.टी द्वितीय वर्ष ने 7.36 मीटर फेककर स्वर्ण पदक, अमन जोशी व मनीष ने रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया

चक्का फेंक में विशाल डी.पी.टी तृतीय वर्ष ने 17.30 मीटर पहुंचा कर स्वर्ण पदक, नीरज व ऋतिक गंगवार ने रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया,

पुरुष वर्ग भाला फेंक में रोहताश, डी.पी.टी तृतीय वर्ष ने 26.80 मीटर भाला फेक कर स्वर्ण पदक, अजय चौहान व रणजीत ने रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया

पुरुष वर्ग कैरम प्रतियोगिता समन्वयक शादाब असगर की देखरेख में समपन्न हुई
जिसमें दिवाकर ने स्वर्ण और अरुण ने रजत पदक हासिल किया साथ ही साथ चेस में नितिन कुमार ने स्वर्ण और अर्चित ने रजत पदक हासिल किया

बैडमिंटन में हरेन्द्र ने स्वर्ण पदक व नितिन मेहर ने रजत पदक प्राप्त किया

बालिका वर्ग प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. शिखा उनियाल और वंशिका सकलानी की देखरेख में 50 मीटर दौड़ में श्वेता को स्वर्ण पदक, प्राची और डिंपल को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ

100 मीटर दौड़ में प्राची ने स्वर्ण पदक, तनु व श्वेता ने रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया  लेमन दौड़ 50 मीटर में प्राची को स्वर्ण पदक, तनु व नवजीत को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ

गोला फेंक में सिमरन ने स्वर्ण पदक, प्राची व प्रीती को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ  चक्का फेंक में प्राची को स्वर्ण पदक, सिमरन व प्रीती को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ

भाला फेक में ममता ने स्वर्ण पदक, सिमरन व काजल को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ  कैरम प्रतियोगिता में नीतिका को स्वर्ण पदक व सिमरन को रजत पदक प्राप्त हुआ

चेस प्रतियोगिता में सिमरन को स्वर्ण पदक व नवजीत को रजत पदक प्राप्त हुआ

मेहंदी प्रतियोगिता में तनुश्री को स्वर्ण पदक , साक्षी व शालीनी को रजत व कांस्य पदक प्राप्त हुआ

बैडमिंटन मुकाबले में नीतिका ने स्वर्ण पदक और तनुश्री ने रजत पदक प्राप्त किया

रंगोली में शालिनी ने स्वर्ण पदक, तनुश्री ने रजत पदक एवं साक्षी और नवजीत ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया

खेल के तीसरे दिन कबड्डी की प्रतियोगिता समन्वयक जीवनदीप पल की देखरेख में हुई जिसमे डी.पी.टी द्वितीय वर्ष ने डी.पी.टी तृतीय वर्ष को हराया

साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता समन्वयक अमरीक सिंह की देखरेख में संपन्न हुई जिसमे डी.पी.टी द्वितीय वर्ष की टीम ने डी.पी.एम.टी द्वितीय वर्ष की टीम को हराया

खेल के अंत में पुरस्कार वितरण कर विद्याथियों का मनोबल बढ़ाया गया

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया व बताया कि पढाई के साथ साथ विद्यार्थियों को खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे अच्छे स्वास्थ्य एवं एक अच्छे व्यक्तिव का विकास हो सके

इस विशेष मौके शिरकत की और विद्यर्थियो को खेल कूद के साथ साथ समाज गुरुकुल कांगड़ी के प्रोफेसर डॉ कपिल मिश्रा ने अपनी भागीदारी दे कर सभी को प्रेरित किया

इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी, सत्यजीत प्रधान, बलवीर शर्मा, समीर पुरी, प्रशांत सिंह, शेर सिंह, ब्रिजेश चौहान, आकाश, राहुल तारियल, आशीष चौबे आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!