मुख्यमंत्री धामी ने खरीदे स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई मिट्टी की मूर्तियां और दीपक
Chief Minister Dhami bought clay idols and lamps made by local artisans.

देहरादून,30 अक्टूबर 2024 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का दौरा किया।
यहां उन्होंने स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा बनाई गई मिट्टी की मूर्तियां और दीपक खरीदे।
उन्होंने डिजिटल भुगतान के माध्यम से इन उत्पादों का भुगतान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय कारीगर दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाते हैं,
जो हाथ से निर्मित होने के कारण महंगी होती हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदें,
ताकि इस पेशे से जुड़े लोगों की आजीविका बनी रहे और स्थानीय उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिले।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के संदेश ‘वोकल फॉर लोकल’ को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने को विकसित भारत निर्माण का एक अहम पहलू बताया।
मुख्यमंत्री ने दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उजाला लाए।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।