pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला की सड़क पर दौड़ रही इस बस का हुआ 8 धाराओं में मुकदमा दर्ज,हुई सीज

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : दीपावली की रात डोईवाला की सड़कों पर बेहद खतरनाक ढंग से एक पीले रंग की बस दौड़ रही थी जिसके पीछे चौधरी ट्रेवल्स लिखा है

जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी

इस मामले की सूचना एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को दी गई

सूचना मिलने पर पुलिस ने इस बस को पकड़ने के लिए चेकिंग शरू की

वाहनों की चेकिंग करने पर डोईवाला कोतवाली के गेट पर इस बस को रोक लिया गया

बस को रोककर चैक करने पर बस चालक बृजवीर सिंह पुत्र हरशरण सिंह निवासी लक्सर जिला हरिद्वार शराब के नशे मे प्रतीत हो रहा था,

जिसका सरकारी अस्पताल मे मेडीकल परीक्षण कराया गया,

मेडीकल परीक्षण मे चालक की शराब के नशे मे होने की पुष्टि हुई है

जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर बस को धारा 177/181/184/185/192/ 196/202/207 MV ACT मे सीज किया गया।

Related Articles

Back to top button
пинап