DehradunPoliticsUttarakhand

गढ़वाल के 22 पलटनों के भूतपूर्व सैनिक हुए “आप” में शामिल

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में आम आदमी पार्टी ने “गौरव सैनानी सदस्यता समारोह” में पूरे प्रदेश के गढ़वाल रेजीमेंट की 22 पलटनों के कई पूर्व सैनिकों को आप परिवार में शामिल किया।

आप में शामिल हुए पूर्व सैनिकों ने कर्नल कोठियाल और आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड नवनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में अपना कदम बढ़ाते हुए आप की नीतियों को सराहा।

आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में गढवाल रेजिमेंट की पलटन 2 से लेकर पलटन 22 के कई भूतपूर्व सैनिकों,सैन्य अधिकारियों ने,आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ये सभी सैनिक प्रदेश के अलग अलग इलाकों से देहरादून पहुंचे थे।

कोविड के चलते पूरे प्रदेश से सिर्फ नेतृत्व वाले सैनिक इस समारोह में पहुंचे थे जिन्होंने आप की सदस्यता ली।

आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल अजय कोठियाल की मौजूदगी में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ,इन सभी भूतपूर्व सैनिकों को पार्टी की टोपी और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अलग अलग रैंक के इन भूतपूर्व सैनिकों ने आज पार्टी में शामिल होकर आने वाले समय में सैन्य बाहुल्य प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा को दिखाते हुए, पार्टी की ताकत को और बढाने का काम किया।

इस दौरान आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि ,ये बडे हर्ष की बात है कि, भूतपूर्व सैनिक जिन्होंने अपनी सेवाएं इस देश की निगेबानी के लिए दी हैं,वो सभी आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, ये प्रदेश सैन्य बाहुल्य प्रदेश है,और प्रदेश के लगभग हर घर का सेना से सीधा रिश्ता है। लेकिन बडे दुर्भाग्य की बात है कि जो सैनिक आजीवन अपने देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से हमेशा दूर रहता है, यहां की सरकार उसी फौजी के लिए कुछ नहीं सोचती।

कर्नल अजय कोठियाल ने भी सभी भूतपूर्व सैनिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, आप पार्टी में गढवाल रेजीमेंट की सभी पलटनों से लोगों का पार्टी में जुडना आप पार्टी के लिए बडे ही हर्ष और उत्साह की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि, इन सभी का पार्टी से जुडना, पार्टी के नवनिर्माण को सपने को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने आगे बताया कि कोविड के कारण इस कार्यक्रम को सूक्ष्म किया गया है।

और अब गढवाल के बाद ऐसा ही एक कार्यक्रम कुंमाउ मंडल में पार्टी द्वारा आयोजित किया जाएगा,जहां कुंमाउ रेजीमेंट की कई पलटनों से भी भूतपूर्व सैनिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगें।

आप से पूर्व फौजियों ,वो भी गढ़वाल रेजीमेंट की सभी पलटनों से जुड़े सैनिकों और सैन्य अफसरों के जुड़ने से सीधा संदेश ये जाता है पहाड़ों में पूर्व सैनिक इस बार तन मन से आप के साथ हैं ।

कोविड के चलते पहाड़ों से दो बसों में आए कुछ भूतपूर्व सैनिकों ने आप पार्टी ज्वाइन की लेकिन आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पहाड़ों में एक बड़ा प्रोग्राम करने जा रही जिसमें ,काफी संख्या में पूर्व सैनिक आप से जुड़कर,आप की ताकत बनेंगे।

इस कार्यक्रम में गढवाल रेजीमेंट की सभी पलटनों के अलावा,गोरखा रेजीमेंट,पैरा मिलीट्री,आर्टिलेरी,आर्डिनेंस से जुडे कई सैनिकों ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ,कप्तान भगवान सिंह,कप्तान पुरुषोत्तम दत्त, ,कप्तान विरेन्द्र सिंह,कप्तान पान सिंह,कप्तान बिरेन्द्र सिंह, कप्तान चित्रा सिंह,सुबेदार दिनेश सिंह,सुबेदार सुरेन्द्र सिंह,सुबेदार शिव

सिंह,सुबेदार मेजर सुरेन्द्र सिंह,सुबेदार मनोज,नायब सुबेदार सुशील,एसएम राजेन्द्र,हवलरदार दिनेश,हवलदार बंसी लाल आदि कई भूतपूर्व सैनिक आप पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!