CrimeDehradun

डोईवाला पुलिस ने 4 जुआरियों को धर दबोचा,ताश की गड्डी और 96 हजार 100 रुपये बरामद

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : डोईवाला पुलिस ने आज धरपकड़ को

अंजाम देते हुए जुआ खेलने के आरोप में

4 स्थानीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

आज डोईवाला कोतवाली के सब-इंस्पेक्टर कमलेश प्रसाद गौड़,

देवेंद्र नेगी,कांस्टेबल शशिकांत,विकास और विपिन की

पुलिस टीम ने आज सुराग मिलने पर डोईवाला के सौंग नदी,

घिसरपड़ी क्षेत्र से जुआ खेलने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये चारों आरोपी स्थानीय हैं जो झबरावाला,

कुड़कावाला और केशवपुरी बस्ती के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से जुए में इस्तेमाल

ताश की गड्डी सहित 96,100 रुपये की रकम भी बरामद की गयी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम

के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

सभी आरोपियों को कल समय से

न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button