DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

मंत्री सतपाल महाराज ने ढोल दमाऊ के साथ किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का उत्तराखंड पहुंचने पर प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल दमाऊ और सांस्कृतिक टीम के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड स्थित जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान दिल्ली प्रवास पर गए प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं कैबिनेट मंत्री गणेश भी उनके साथ मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों की टीम ने ढोल दमाऊ, मसक बीन की प्रस्तुति से उनका जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ-साथ फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट और इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी का भी भ्रमण किया।

सोमवार को केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री प्रातः 10:00 बजे से सर्वे ऑफ इंडिया के सभाकक्ष में राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास भूमि संसाधन के मंत्री गणों एवं अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ सर्वे ऑफ इंडिया के सभाकक्ष में एक बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!