pinko казино
PoliticsUttarakhand

पेपरलेस और डिजिटल की आधुनिकतम तकनीक से लैस होगा बीजेपी का नया प्रदेश कार्यालय : रविंद्र बेलवाल

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें,
व्हाट्सएप करें 8077062107

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश कार्यालय स्थापत्य कला में

जहां उत्तराखंड की परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करेगा

वहीं दूसरी और यह डिजिटल तकनीक की आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा।

यह जानकारी प्रदेश कार्यालय के आधुनिकीकरण और रखरखाव के

प्रदेश सह-संयोजक रवींद्र बेलवाल ने प्रदान की है।

रविंद्र बेलवाल ने बताया कि बीती 17 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

देहरादून की रिंग रोड़ पर प्रदेश भाजपा कार्यालय का वर्चुअली शिलान्यास किया था।

यह कार्यालय एक साल के भीतर बन कर तैयार होना है।

प्रदेश कार्यालय अपने आप में पार्टी की गतिविधियों का केंद्र होता है।

ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक विरासत के साथ ही

इसे आधुनिकतम तकनीक से जोड़ने का मंतव्य व्यक्त किया था।

जिसके अनुरूप प्रदेश कार्यालय को पूरी तरह से पेपरलेस बनाने का लक्ष्य है।

ऑफिस का पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन किया जाना है।

जिसमें वीडियो कॉन्फरेंसिंग,ऑडियो ब्रिज,ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग लाइब्रेरी,

डाक्यूमेंट्स,डाटा फाइल इत्यादि का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।

श्री बेलवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की यही विशेषता है कि

वो भारतीय संस्कृति,विरासत और परंपरा को

आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर आगे बढ़ने का हुनर रखती है।

हमारा प्रयास है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय को ऐसा आधुनिक रूप प्रदान करें

जिससे बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को त्वरा मिले।

Related Articles

Back to top button
пинап