DehradunPolitics

भाजपा ने डोईवाला में मनाई आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ,सत्याग्रहियों को किया नमन

BJP celebrated 49th anniversary of Emergency in Doiwala, paid tribute to Satyagrahis

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा भानियावाला में आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला उपस्थित थे।

आपातकाल के दुष्प्रभावों को याद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से भाजपा डोईवाला मंडल द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

विधायक गैरोला ने अपने संबोधन में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने तानाशाही और सत्ता का बेशर्मी से दुरुपयोग किया।

गैरोला ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीने तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे।

इस दौरान मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि संविधान में बदलाव के साथ-साथ न्यायालय के अधिकार भी सीमित कर दिए गए थे।

विधायक ने आपातकाल के विरोध में संघर्ष करने वाले सत्याग्रहियों, समाज सेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को नमन किया।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका लोकतंत्र की हत्या करने का लंबा इतिहास रहा है।

उन्होंने 1975 में लगाए गए आपातकाल को इसका सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान देश के लिए संघर्ष करने वाले दौलत राम के पुत्र सुभाष वर्मा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें हृदय राम डोभाल, अवतार सिंह, कोमल देवी, पूनम तोमर, मनीष छेत्री, मनमोहन नौटियाल, परमीत कौर, कुंवर सिंह सजवान, जगत सिंह असवाल और कई अन्य शामिल थे।

इसके अलावा पंचायत घर दुधली में भी आपातकाल की वर्षगांठ पर ‘काला दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ललित पंत और अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!