DehradunPolitics

देश के सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” को लेकर भाजपा आयोजित करेगी “धन्यवाद रैली”

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा सांगठनिक जिले ऋषिकेश के सभी मंडलों में देश के सबसे सख्त नक़ल विरोधी कानून बनाये जाने को लेकर प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने की दृष्टि से एक “धन्यवाद रैली” का आयोजन किया जायेगा.
यह “धन्यवाद रैली” सांगठनिक जिले ऋषिकेश के सभी आठ मंडलों में आयोजित की जाएगी.
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : भाजपा डोईवाला मंडल के मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि आज भानियावाला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई.

जिसमें ओबीसी मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 25 फरवरी और 26 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई.

26 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में बनने के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ऋषिकेश के द्वारा मंडल स्तर पर होने वाली धन्यवाद रैली का आयोजन किया जाएगा.

ऋषिकेश जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह पाल ने कहा कि 25 फरवरी को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा का स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाली फार्म पर किया जाएगा.

मोर्चे का प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम 26 फरवरी को हरिद्वार होगा.

“धन्यवाद रैली” के संयोजक और सह-संयोजक किये गये नियुक्त.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित बिजल्वाण द्वारा सांगठनिक जिले ऋषिकेश के मंडल स्तर पर होने वाली “धन्यवाद रैली” के आयोजन हेतु मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक और सह संयोजक बनाए गए हैं.

बालावाला मंडल का संयोजक नवीन पोखरियाल, माजरी ग्रांट संयोजक अजीत सिंह ,डोईवाला मंडल संयोजक सुबोध नौटियाल ,रानीपोखरी मंडल संयोजक अरविंद देगी,रायवाला मंडल संयोजक अंकित बहुखंडी, श्यामपुर मंडल संयोजक आशीष रणाकोटी ,वीर भद्र मंडल संयोजक मनीष भट्ट और ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष संयोजक सुरजीत यादव को बनाया गया है.

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल ,मनमोहन नौटियाल ,उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, विनय जिंदल ,महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आरती लखेरा, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता ,अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ बीएस सोढ़ी, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, गणेश रावत ,हरजिंदर सिंह ,संतोषी बहुगुणा, कृष्णा , अमित कुमार ,परमजीत कौर ,पंकज बहुगुणा , सतपाल सिंह सैनी ,लक्ष्मी गुरुंग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!