प्रेम प्रसंग और 5 लाख की सुपारी से बैंक कर्मी पर फायरिंग,देहरादून पुलिस ने किया खुलासा
Bank employee shot following a romantic affair and a contract killing plot worth ₹5 lakh; Dehradun Police solve the case.

देहरादून,12 सितम्बर 2026 : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बीती 8 सितम्बर को स्कूटी सवार बैंक कर्मी पर जानलेवा फायरिंग करने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।
इस सनसनीखेज वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग में उपजा विवाद और पांच लाख रुपये की सुपारी का बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक मुख्य आरोपी को घायल अवस्था में दबोच लिया तथा मुख्य साजिशकर्ता युवती समेत दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादिनी साक्षी चौहान ने दिनांक 08 सितम्बर 2026 को कोतवाली पटेलनगर पर आकर तहरीर दी थी।
तहरीर में बताया गया कि वह और उनके फुफेरे भाई सत्यम कुमार स्कूटी से अपने घर जा रहे थे।
जीओ पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने उनकी स्कूटी के आगे गाड़ी रोक दी।
उन्होंने जान से मारने की नियत से उन पर फायर कर दिया,
जिसमें सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।
दिनांक 11 सितम्बर 2026 को चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई, जबकि उसका साथी अंकुर मौके से फरार हो गया।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य षड्यंत्रकारी मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा खुलासे
पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्ता मालिया रहमान ने बताया कि वर्ष 2020 से 2023 तक वह उज्जीवन बैंक हरिद्वार में कार्यरत थी।
वहाँ उसकी मुलाकात सत्यम कुमार से हुई
और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे।
परिवार के दबाव में मालिया ने वर्ष 2023 में सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से निकाह कर लिया,
जिससे उसकी शादी टूट गई और
वह मायके में रहने लगी।
वर्ष 2025 में सत्यम देहरादून शाखा में आ गया
और लगभग चार-पांच सालों तक संपर्क में रहते हुए उसे शादी का झांसा देता रहा।
फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली और
मालिया से बात करना बंद कर दिया
तथा सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया।
सत्यम द्वारा दिए गए धोखे से आहत होकर मालिया ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
मालिया ने अपने साथी मोहित के माध्यम से अपराधी अंकित चौहान से संपर्क किया,
जो पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था।
सत्यम को जान से मारने के एवज में 5 लाख रुपये तय हुए थे,
जिसमें एडवांस के तौर पर मालिया ने उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये दिए थे।
मालिया ने ही अंकित चौहान को सत्यम की फोटो उपलब्ध कराई और
देहरादून में उज्जीवन बैंक का कार्यालय दिखाया था।
योजना के तहत 08/09/2026 को अंकित ने अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर देहरादून आकर सत्यम पर फायरिंग की थी।
घटना के बाद आरोपी दिल्ली और हरियाणा भाग गए थे और
आज बची हुई रकम लेने देहरादून आए थे, जहाँ पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: मालिया रहमान पुत्री अब्दुल रहमान निवासी: पावदोई मौहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
02: मोहित पुत्र भरत भूषण निवासी: पुष्कर एन्क्लेव निकट रामानंद स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
मुठभेड़ में घायल अभियुक्त :
अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार, उम्र- 25 वर्ष
वांछित अभियुक्त:-
अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार
बरामदगी
1- एक देसी तमंचा 315 बोर
2- 02 खोखा कारतूस
3- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अंकित:
01: मु0अ0सं0: 100/24 धारा: 380, 411, 34 भादवि कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
02: मु0अ0सं0: 580/24 धारा: 4/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
03: मु0अ0सं0: 614/26 धारा: धारा 109(1)/3(5) बीएनएस कोतवाली पटेलनगर देहरादून
04: मु0अ0सं0: 628/26 धारा: धारा 109/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली पटेलनगर
पुलिस टीम:-
01: प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर, कोतवाली पटेलनगर
02: व0उ0नि0 प्रमोद शाह
03: उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
04: उ0नि0 बलवीर सिंह
05: कां0 पंकज
06: कां0 अरशद
07: कां0 नितिन
08: कां0 राजेश पंवार
09: कां0 चालक बबलू
एसओजी टीम :-
01: उ0नि0 संदीप कुमार, प्रभारी एसओजी नगर
02: उ0नि0 धनीराम पुरोहित
03: हे0कां0 किरण कुमार
04: कां0 मनोज सुन्दरियाल
05: कां0 आशीष राठी








