चीनी मिलो में मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द गिरी ने दिये निर्देश

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107
( PRIYANKA SAINI )
देहरादून : चीनी मिल के श्रमिकों संगठनों ने प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द गिरी द्वारा चीनी मिलो के मृतक आश्रितों को नौकरी व समायिक कर्मचारियों को पूर्व की भांति नौकरी देने के आदेश का स्वागत किया है।
शुगर मिल श्रमिक प्रतिनधियों ने श्रमिकों से जुडी अन्य समस्याए भी रखी जिस पर उन्होंनें शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग,भाषा पुनर्गठन मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द गिरी के द्वारा चीनी मिल कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुऐ चीनी मिलों में मृतक आश्रितो को नोकरी देने व सीजनल कर्मचारियों की पूर्व की भांति ड्यूटी करने का निर्णय लिया गया है।
जिस पर उत्तराखंड चीनी उद्योग समन्वय समिति से जुड़े श्रमिकों संगठनों ने भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द गिरी का फूलों का बुके देकर उनका धन्यवाद दिया।
भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित व मजदूर हित में अच्छे निर्णय ले रही है जिससे प्रदेश की जनता व मजदूर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उत्तराखंड चीनी उद्योग समन्वय समिति के प्रदेश सयोजक/ महामंत्री विजय शर्मा व भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड सरकार, शासन, गन्ना विकास/चीनी उद्योग एवं चीनी मिल प्रबंधक मण्डल ने चीनी मिल वेजबोर्ड कर्मचारियों का पूर्व समय में पुनरीक्षित वेतनमान कर कर्मचारियों को 1/10/2015 से आदेश जारी कर सम्पूर्ण भुगतान देने के निर्देश दिए थे और जिस वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2017 से मिल रहा है
परन्तु 1/10/2015 से 31 दिसंबर तक 2016 तक के पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर का भुगतान कर्मचारियों को आज तक नहीं किया है, एटक महामंत्री कमल बहादुर व चीनी मिल मजदूर संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का पूर्व वषों का ओवरटाइम, मेडिकल बिल, सेवानिवृत्त कर्मचारियों हिसाब नही दिया जा रहा है
और साथ ही चीनी मिल कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी बनाया जाए जिससे चीनी मिल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उत्तराखंड शुगर मुख्यालय चीनी मिलों को घाटा देने और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है उसको समाप्त किया जाए जिससे चीनी मिलों को लाभ मिले,
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राममिलन, श्रमिक नेता दिवान सिंह, राजेश कुमार ने कहा कि चीनी मिलों को घाटे से उबारने के लिए हम सब को मिलकर मिलकर कार्य करना होगा और चीनी मिलों में जितने भी कार्य पूर्वर्ती सालों में कार्य कराए गए हैं उनकी जांच कराई जाए
और आने वाले गन्ना पेराई सत्र से पहले चीनी मिल की दैनिक स्थिति को देखते हुए आधुनिकीकरण और साथ ही एथेनॉल प्लांट लगाया जाए जिससे चीनी मिल कर्मचारी व स्थानीय लोगों, व्यापारियों ट्रांसपोर्टरों और किसानों को उसका लाभ मिलेगा
सभी श्रमिक संगठनों ने मृतक आश्रितों की समस्या व अन्य समस्या का निवारण करने को गन्ना मंत्री द्वारा सराहनीय निर्णय लेते हुए हित में शासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए श्रमिक हित में आदेश जारी किए जायें