उत्तराखंड को “हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी” बनाएंगे,अजय कोठियाल होंगें मुख्यमंत्री उम्मीदवार – अरविंद केजरीवाल

वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून :आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह एलान करते हुए कहा कि हम देवभूमि के लोगों के साथ मिल कर उत्तराखंड को विश्व भर के हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी भी बनाएंगे।
एक तरफ दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी और दूसरी तरफ उत्तराखंड हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल ने कुछ साल पहले आपदा के समय केदारनाथ का पुननिर्माण किया था और अब उन्होंने उत्तराखंड का नवनिर्माण करने का बीड़ा उठाया है।
पहली बड़ी घोषणा का एलान :—
‘आप’ संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पहली बड़ी घोषणा का एलान करते हुए कहा कि मैं बेहद गर्व और फक्र के साथ आज यह एलान कर रहा हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल होंगे।
हमने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में जनता से राय मांगी थी। मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए हमने किस्म-किस्म के सर्वे किए। किस्म-किस्म तरीकों से देवभूमि की जनता से पूछा कि आम आदमी पार्टी को अपना सीएम उम्मीदवार किसे बनाना चाहिए ?
क्या कर्नल अजय कोठियाल को सीएम उम्मीदवार बनाना चाहिए ? अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का यह निर्णय आम आदमी पार्टी ने नहीं लिया है,
बल्कि यह निर्णय उत्तराखंड के लोगों ने लिया है कि अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार बनाया जाए।
एक तरफ लोगों को आध्यात्मिक सुख मिलेगा और दूसरी तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा- अरविंद केजरीवाल
एक तरफ तो दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी और दूसरी तरफ उत्तराखंड दुनिया की हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।
सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने निःशुल्क प्रशिक्षण देकर 10 हजार से अधिक युवाओं को फौज में भर्ती कराया- अरविंद केजरीवाल
‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल वो शख्स हैं, जिन्होंने फ्री में यहां पर युवओं की ट्रेनिंग कराई और 10 हजार से ज्यादा युवाओं को फौज में भर्ती कराया।
आज हमारे उत्तराखंड के युवा के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और पलायन की है। युवाओं को अपना घर छोड़ कर दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। अजय कोठियाल वो शख्स हैं, जिनको रोजगार देना आता है। यह वो शख्स है, जिसको युवाओं को प्रशिक्षित करना आता है।
जब चंद नेता उत्तराखंड को लूट रहे थे, तब कर्नल कोठियाल बॉर्डर पर देश की सुरक्षा कर रहे थे- अरविंद केजरीवाल
‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल, वो शख्स हैं, जिन्होंने फौज में रहकर देश की सेवा की। अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों का सामना किया। अपनी जान की बाजी लगाकर इन्होंने पाकिस्तान का सामना किया और इन्होंने देश के दुश्मनों का सामना किया। आज भी दो गोलियां इनके शरीर के अंदर हैं। ये उन दो गोलियों को साथ लेकर घूमते हैं।
जब उत्तराखंड के वो चंद नेता उत्तराखंड को लूट रहे थे, देवभूमि को लूट रहे थे, तब यह शख्स बॉर्डर के ऊपर हमारे देश की सुरक्षा में लगा हुआ था।
कुछ साल पहले आई आपदा के दौरान कोठियाल ने केदारनाथ का पुननिर्माण किया- अरविंद केजरीवाल
‘आप’ संयोजक ने कहा कि कुछ साल पहले, केदारनाथ पर आपदा आई थी। उस दौरान केदारनाथ को काफी क्षति हुई थी। एक बार तो ऐसे लग रहा था कि कैसे इसको ठीक किया जाएगा।
तब इन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुननिर्माण किया था और अब इन्होंने उत्तराखंड का नवनिर्माण करने का वीड़ा उठाया है।