pinko казино
DehradunUttarakhand

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीन छात्राओं को किये चेक प्रदान

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये

मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गरिमा शर्मा को 01 लाख 70 हजार 950 रूपये का चेक प्रदान किया गया

इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. अलविना खानम को 56 हजार 100 रूपये का चेक प्रदान किया गया

इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन छात्राओं का 01 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 की अवधि का लिया गया शुल्क महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून द्वारा वापस किया गया है

भविष्य में भी संस्थान द्वारा इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 02 अगस्त 2021 को कोविड-19 में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार का प्रयास है कि इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह राज्य सरकार करेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, निदेशक महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून प्रो. आर.पी.एस. गंगवार एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर दुम्का भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
пинап