DehradunUttarakhand

डोईवाला का आंगनबाड़ी केंद्र बना “हरेला पर्व” का केंद्र,राज्यपाल और मंत्री रेखा आर्या ने किया वृक्षारोपण

Anganwadi center of Doiwala became the center of "Harela festival", Governor and Minister Rekha Arya planted trees.

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र,कोटि भानियावाला में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो द्वारा स्वागत किया गया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बन गया जन अभियान

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने का संदेश देता है और हमें पेड़ों के महत्व को समझना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति से अपनी माता की स्मृति में एक पेड़ लगाने का आग्रह किया था।

महिला सशक्तिकरण: एक नया आयाम

राज्यपाल ने मंत्री रेखा आर्या द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मंत्री आर्या ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कदम उठाए हैं, वे प्रशंसनीय हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की हर नारी सशक्त हो रही है।

मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें अपनी आंगनबाड़ी बहनों के साथ हरेला पर्व मनाकर बेहद खुशी हो रही है।

उन्होंने पेड़-पौधों और माताओं के बीच एक सुंदर समानता खींचते हुए कहा कि जिस प्रकार पेड़-पौधे हमें सांस देने का काम करते हैं, उसी प्रकार हमारी माँ भी हमें जीवन जीने का सलीका सिखाती है।

प्रकृति संरक्षण: सामूहिक प्रयास की आवश्यकता

मंत्री रेखा आर्या ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार हमें न केवल प्रकृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि हम अपने आस-पास की प्रकृति को कैसे संवार सकते हैं।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राज्य का हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बन रहा है।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चे भी उपस्थित रहे,

इस दौरान महिला सशक्तिकरण विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार, उपनिदेशक विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार व विभाग के अन्य अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं बच्चे उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!