DehradunUttarakhand

Anganbaadi Worker Honorarium Hike : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में मुख्यमंत्री ने की वृद्धि,सीएम का जताया आभार

Anganbaadi Worker Honorarium Hike

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के

मानदेय में वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलन कर रही

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को मानते हुए

उनके मासिक मानदेय में वृद्धि की है

रेखा आर्य के नेतृत्व में मिली कार्यकत्रियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास

पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में

आयी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की है


उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1800 ₹ व

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1500 ₹

तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 1500 ₹ की मासिक

मानदेय वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है

सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने

निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार

माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए

भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Anganbaadi Worker Honorarium Hike

यह है कुल संख्या – 

आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में

कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947

एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है।

इस प्रकार कुल संख्या 35014 है।

अब इतना हो जायेगा मासिक मानदेय –

राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाङी

कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 9300 रूपये,

आंगनबाङी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 5250 रुपये

और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रूपये दिया जाएगा। 

इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास

हरी चंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे

Anganbaadi Worker Honorarium Hike

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!