pinko казино
DehradunEntertainmentExclusiveHaridwarUttarakhand

डोईवाला में हो रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म शूटिंग

भारतीय फिल्म जगत के अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी मूवी की शूटिंग के लिये उत्तराखंड में हैं .

ऋषिकेश के बाद आज उनकी मूवी के कुछ दृश्य डोईवाला के विभिन्न स्थानों पर फिल्माए गये हैं.

> “गुडबाय” मूवी के शूटिंग के लिये उत्तराखंड पहुंचे हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन
> तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाद आज डोईवाला में चल रही है मूवी की शूटिंग
> अमिताभ बच्चन के साथ ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना कर रही हैं अभिनय
> डोईवाला के पद्मिनी होटल,थानों रोड पर फिल्माए जा रहे हैं मूवी के दृश्य
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

डोईवाला में चल रही है मूवी की शूटिंग

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के ख्याति प्राप्त अभिनेता अमिताभ बच्चन की मूवी “गुडबाय” के कुछ दृश्य डोईवाला में फिल्माए जा रहे हैं.

मूवी की प्रोडक्शन यूनिट के द्वारा डोईवाला के जॉलीग्रांट स्थित पद्मिनी होटल,एयरपोर्ट के नजदीक एसडीआरएफ के साथ ही एयरपोर्ट देहरादून मार्ग पर स्थित थानों रोड पर मूवी की शूटिंग चल रही है.

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी इस मूवी में अभिनय कर रही है .

प्रोडक्शन यूनिट की सख्ताई की वजह से फैंस की अभिनेता से दुरी बनी हुई है.

25 मार्च को पहुंचे थे उत्तराखंड

अमिताभ बच्चन एक चार्टर्ड विमान के द्वारा बीती 25 मार्च को देहरादून एयरपोर्ट,जॉलीग्रांट पहुंचे थे जहां से वो टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित आनंदा होटल पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग में अभिनय किया था .

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऋषिकेश में नौका विहार के दृश्य को भी शेयर किया था.

6 अप्रैल तक चलनी है शूटिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी “गुडबाय” मूवी के दृश्य फिल्माये जाने हैं आने वाले एक हफ्ते के लिए अभी शूटिंग होनी है जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल तक यहां शूटिंग होनी है.

Related Articles

Back to top button
пинап