
Dehradun : रामायण वाचक पंडित भगवती थपलियाल के द्वारा बताया गया “रामकथा कलि पंनग भरनी। पुनि बिबेक पावक कहुँ अरनी॥”
अर्थात कलियुग में राम नाम से बढ़कर और कोई नाम नहीं है। रामायण के पाठ से सभी पापों का अंत होता है।
अखंड रामायण आयोजन समिति के सदस्य मंदीप बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि डोईवाला के वार्ड संख्या 1 स्थित मेल्विन जोंस स्कूल वाली गली में बीते रोज मंगलवार को अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया
आज 21 जून को अखंड रामायण पाठ के संपूर्ण होने पर आहुति के साथ हवन संपन्न किया गया
इसके बाद भक्तजनों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज
आयोजन समिति के सदस्य संपूर्णानंद थपलियाल और प्रवीण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक कल्याण की कामना से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है
“सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” के भाव के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है
रामायण वाचक पंडित प्रकाश पुरोला ,जितेंद्र सकलानी और भगवती थपलियाल के द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया गया
इस अवसर पर आयोजन समिति के संपूर्णानंद थपलियाल, प्रवीन सैनी ,राजकुमार शर्मा, राकेश तायल ,अमित तड़ियाल, मनीष चौहान, कृष्णा चमोली, दीपक रावत ,सत्य प्रकाश राठौड़ ,संजय शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल ,सभासद मनीष धीमान,अर्चना ध्यानी,राकेश ध्यानी ,जर्नलिस्ट रजनीश प्रताप सिंह, प्रियंका सैनी, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, आशीष चमोली, रामनिवास अग्रवाल ,संस्कार भारती अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी शर्मा ,सावन राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे