BollywoodCrimeExclusiveNational

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

मंबई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गयी है।

गौरतलब है कि 4 दिन पूर्व सुशांत सिंह राजपूत की

एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने की खुदकुशी कर ली थी।

दिशा ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या की थी। 

आज की ताजा खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने

अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

फिल्म एम एस धोनी में उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

का यादगार किरदार निभाया था।

सुशांत सिंह राजपूत 34 वर्ष के थे

और काई पो चे मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

एक्टिंग में आने से पूर्व मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने

AIEEE में पुरे भारत में 7 वां स्थान प्राप्त किया था। 16 साल की उम्र में ही उनकी माँ की मृत्यु हो गयी थी।

सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी माँ ने नाम पोस्ट की थी

‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन”

 फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह का अभी पता नही चल पाया है।

पुलिस अभी मौत के कारण की गहराई से जांच करने मैं जुटी है

जिसके बाद ही सारे मामले का पता चल पायेगा।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru