pinko казино
Dehradun

डोईवाला चीनी मिल में हादसा, एक मजदूर की मौत, दो घायल

Accident at Doiwala Sugar Mill: One Worker Dead, Two Injured

देहरादून,14 मार्च 2026: डोईवाला चीनी मिल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

मिल बंद होने के बाद सफाई कार्य के दौरान हुए इस हादसे में एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

मशीन से चीनी निकालते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीनी मिल का सत्र समाप्त होने के बाद मिल बंद हो चुकी थी।

मिल परिसर में अशोक नाम के एक ठेकेदार के माध्यम से लेबर लगाकर सफाई और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा था

हादसे के वक्त मजदूर मशीनों के भीतर जमी हुई चीनी को खुरच कर बाहर निकाल रहे थे

इसी दौरान अचानक अनहोनी हो गई।

हालांकि, हादसे की स्पष्ट वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे में घायल तीनों मजदूरों को मिल प्रशासन द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डोईवाला ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट ले जाया गया ।

जानकारी के मुताबिक:

जगमोहन (28 वर्ष), पुत्र रामकुमार, निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) की बीती रात लगभग 10:30 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

अरुण (23 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश के पैर में चोट आई है, जहाँ डॉक्टरों ने टांके लगाए हैं।

घनश्याम, निवासी हरदोई को मामूली चोटें आई हैं, जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद मिल प्रशासन द्वारा मृतक जगमोहन के शव का हिमालयन हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इस पूरे मामले में चीनी मिल के उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमॉर्टेम में व्यस्तता के चलते अभी तक उनका कोई आधिकारिक बयान (Official Statement) सामने नहीं आया है।

मिल प्रशासन का पक्ष आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button
пинап