DehradunPoliticsUttarakhand

Aam Aadami Party Uttarakhand : भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी निकालेगी “किसान संकल्प यात्रा”

Aam Aadami Party Uttarakhand

भगवंत मान की अगुवाई में जसपुर से लेकर खटीमा तक आप निकलेगी किसान संकल्प यात्रा 

किसानों और जवानों के साथ AAP ,जवान की सरकार बनेगी तो किसान के हर मुद्दे होंगे हल

किसान संकल्प यात्रा से किसानों के हक की आवाज बुलंद करेंगे भगवंत मान – नवीन पिरशाली

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून : आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने एक प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि किसानों के हक की आवाज उठाने

 केन्द्र द्वारा बनाए गए तीनों काले कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी 15,16 और 17 नवंबर को उद्यमसिंहनगर में आप नेता और सांसद भगवंत मान की अगुवाई में किसान संकल्प यात्रा निकालने जा रही है
जो जसपुर विधानसभा से से शुरु होकर खटीमा विधानसभा तक तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी शुरू से किसानों के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दे रही है और केन्द्र सरकार के काले कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसानों की मांगों का पूरी तरह से समर्थन करती है

Aam Aadami Party Uttarakhand

लंबे समय से भारत के अन्नदाता इन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं

लेकिन अन्नदाता का ही अनाज खाने वाले आज उनकी अनसुनी कर रहे हैं  जबकि जनभावनाओं को समझना ,जनता की पीडा को समझना एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है

लेकिन भाजपा सरकार में इसका अभाव दिखाई दे रहा है ,जिस वजह से साल भर से भी ज्यादा समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं 

आप प्रवक्ता ने कहा, कि केन्द्र द्वारा बनाए गए तीनों काले कानूनों के खिलाफ और किसानों को न्याय दिलाने के लिए आप पार्टी द्वारा ये किसान संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ,जिसमें सैकडों किसान जुडकर इस यात्रा को सफल बनाएंगे Aam Aadami Party Uttarakhand

जसपुर से खटीमा तक भगवंत मान तीन दिवसीय किसान संकल्प यात्रा में

उन्होंने कहा कि कुंमाउ में जसपुर से लेकर खटीमा तक होने वाली ये किसान संकल्प यात्रा किसानों के हक में निकलने वाली यात्रा है

जिसमें किसानों का सच्चा बेटा भगवंत मान किसानों के हक की आवाज उठाएगा

आप पार्टी का मानना है कि देश तभी तरक्की कर पाएगा और आगे बढ पाएगा जब किसान आगे बढेगा ,और कुमाऊं में होने वाली ये किसान संकल्प यात्रा उत्तराखंड में किसानों के हक के लिए मील का पत्थर साबित होगी

जवान की सरकार बनेगी तो किसानों के मुद्दे हल होंगे

उन्होंने कहा,आम आदमी पार्टी हमेशा से ही किसानों और जवानों के साथ खडी है। अगर जवानों की सरकार बनेगी ,तो किसानों के मुद्दे हर हाल में हल हो सकेंगे

आज केन्द्र की गलत नीतियों से किसानों को अपने हक के लिए लडाई लडनी पड रही है और केन्द्र की मनमानी से अभी तक कई किसान इस लडाई में अपनी शहादतें भी दे चुके हैं।Aam Aadami Party Uttarakhand

किसानों के समर्थन में AAP हमेशा से साथ,सहयोग और समर्थन दोनों किसानों के साथ

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के हक के लिए हमेशा ही आप पार्टी ने किसानों के हक में लडाई लडी है

दिल्ली बॉडर पर बैठे किसानों के साथ आप पार्टी के नेता हमेशा खडे रहे और उनका हमेशा साथ दिया

आप पार्टी हमेशा जवानों और किसानों का समर्थन करती आई है ,और हमारी पार्टी की विचारधारा जवानों और किसानों को साथ लेकर आगे बढना है।

पूरे देश में दिल्ली में, किसानों को सबसे ज्यादा फसल बर्बादी पर मिलता है मुआवजा 

उन्होंने कहा कि किसानों को सबसे ज्यादा पूरे देश में दिल्ली सरकार मुआवजे के रुप में 50 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा देती है

जो दिल्ली सरकार के अलावा अन्य कोई भी सरकार नहीं देती भारत में सबसे ज्यादा मुवावजा किसानों को दिल्ली में मिलता है जिसे आप की सरकार देती है Aam Aadami Party Uttarakhand

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!