देहरादून,9 मार्च 2026 : थाना रानीपोखरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धाराकोट मार्ग पर आज सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।
आज धारकोट मार्ग पर एक वाहन संख्या HR 06 AB 4453 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
वाहन के भीतर से घायल अवस्था में करमवीर मलिक (उम्र 42 वर्ष) को निकाला गया।
मौके पर मौजूद 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उन्हें तत्काल डोईवाला अस्पताल भेजा गया।
हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक करमवीर मूल रूप से पानीपत (हरियाणा) का निवासी था,
जो वर्तमान में रानीपोखरी के कोठाल गांव में किराए पर रह रहा था।
वह अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार, वह क्षेत्र में ही कैटरिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है








