DehradunUttarakhand

“विकसित भारत” के लिए महत्वपूर्ण कदम,SRHU में “अटल कम्यूनिटी सेंटर” का भव्य शुभारंभ

A significant step towards a "developed India": Grand inauguration of the "Atal Community Center" at SRHU.

 

देहरादून,5 फरवरी 2026 : जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (Swami Rama Himalayan University) ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है

SRHU में अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटरएसआरएचयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस केंद्र का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देना है

इसके साथ ही युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में सशक्त बनाना है

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय रहे

सचिव विनय शंकर पांडेय और एसआरएचयू अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने संयुक्त रुप से विश्वविद्यालय परिसर के स्किल सेंटर में बने नए भवन का औपचारिक उद्घाटन किया

इस अवसर पर विनय शंकर पांडेय ने कहा कि,“एसआरएचूय में नवाचार केंद्र की स्थापना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है

इसके लिए स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है।

उन्होंने राज्यभर के युवाओं से आह्वान किया कि वह एसआरएचयू द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मंच का लाभ उठाकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ें

समुदाय की भागीदारी से सफल होंगे स्टार्टअप: डॉ. विजय धस्माना

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने इस अवसर पर अपना संबोधन किया

उन्होंने नवाचार के सामाजिक पहलू पर जोर दिया

कहा कि स्टार्टअप तभी सफल होते हैं जब वे समुदाय (कम्यूनिटी) की जरूरतों से जुड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि एसआरएचयू स्थानीय स्तर की समस्याओं को हल करने वाले आइडियाज को जमीन पर उतारने के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करेगा

कार्यक्रम के दौरान डॉ. धस्माना ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया

अटल इनोवेशन मिशन के कार्यक्रम निदेशक परमित दास ने कहा कि देशभर में नवाचार की संस्कृति को सशक्त किया जा रहा है।

डॉ. अमजद हुसैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन प्रदान करना तथा युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।

इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

 

 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru