
वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107
( PRIYANKA SAINI )
देहरादून : एक बेहद दु:खद घटना क्रम में लगभग एक महीने के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना से मृत्यु हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला थाने से हेड कॉन्स्टेबल के पद से रिटायर्ड प्रेमलता यादव नामक महिला मिस्सरवाला की निवासी थी।
उनकी बेटी बबीता यादव की कोरोना के कारण दिल्ली में मृत्यु हो गई थी।
जहां शोक व्यक्त करने के लिए प्रेमलता यादव गई थी।
जिसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित हो गई और बीती 11 मई को प्रेमलता यादव की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी।
इनका बेटा दीपक यादव कोरोना की चपेट में आ गया था।
और पिछले लगभग 1 महीने से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती था।
प्राप्त जानकारी के आज सुबह लगभग 11:00 बजे दीपक यादव की उपचार के दौरान मैक्स हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई है।
उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाया गया।
जहां उनके परिजनों के द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
एक ही परिवार से तीन सदस्यों की मृत्यु पर स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
दीपक यादव 47 वर्ष के थे।